विपक्ष पर हेमंत का पलटवार, बोले यह सरकार सबकी सुनेगी और सबको साथ लेकर चलेगी
रांची : दिल्ली जाने से पूर्व मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने विपक्ष के हमले पर पलटवार करते हुए कहा की ट्विटर से ही सरकार चल तो रही है। परिणाम भी दे रही है। आपको बता दे की विपक्ष हेमंत सरकार पर आरोप लगा रही है की सरकार ट्विटर के माध्यम से चल रहा है। आगे हेमंत ने कहा की यह सुनने वाली सरकार है। सबकी सुनेगी और सबको साथ लेकर चलेगी। 5 साल में जो दुर्दशा राज्य की हुई है, उसे भी ठीक किया जाएगा। यह जिम्मेदारी उन लोगों पर है। लोगों से मिल रहा हूं और उनकी समस्याओं का समाधान करने में जुटा हूं। लोगों की समस्याओं का समाधान हो, यही मेरी और सरकार प्राथमिकता है। जनता का काम हर हाल में होना चाहिए।
जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
सीएम ने स्पष्ट तो नहीं किया लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो जाने का संकेत दिया। वैसे सूत्रों का कहना है कि 25 जनवरी की दोपहर तक मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार व विभागों के बंटवारे पर विचार करने के बाद 21 जनवरी को रांची लौटेंगे। इस बार बंटवारे पर अंतिम फैसला हो जाने की पूरी संभावना है। क्योंकि इस बार अगर कांग्रेस ने कोई पेंच मारा, तो झामुमो और कांग्रेस के बीच दूरी बनने लगेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0