विधायक बंधु तिर्की ने कोरोना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

May 30, 2021 - 11:50
 0  8
विधायक बंधु तिर्की ने कोरोना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


रांची। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए मांडर विधायक बंधु तिर्की द्वारा कोरोना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
इस अवसर श्री तिर्की ने कहा कि कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी है। उन्होंने कहा कि संक्रमण काल के दौरान भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पाया कि ग्रामीण इलाकों के हाट- बाजारों में जागरूकता की कमी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाता है। अधिकतर लोग बिना मास्क के ही दिखाई पड़ते हैं। वैक्सीनेशन को लेकर भी उनके बीच कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है। लोग वैक्सीन लेने से कतराते हैं। कहीं-कहीं तो ग्रामीण जांच करने पहुंची सहिया दीदी,ए एन एम के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं।
इन्हीं सभी कारणों से मांडर विधानसभा के पांचों प्रखंड चान्हो, लापुंग,बेड़ो,इटकी और माण्डर में एक-एक रथ चलाया जा रहा है। जिसमें कोरोना जागरूकता संबंधित पंपलेट, सैनिटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध रहेंगे और प्रत्येक गांव-गांव जा जाकर यह रथ लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा,। लोगों को जागरूक करने के लिए विधायक बंधु तिर्की द्वारा अपनी आवाज में जागरूकता संदेश को रिकॉर्ड कराया गया है, ताकि लोग उनकी अपील को सुनकर प्रभावित हो सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0