विजय अग्रवाल का असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

Jun 8, 2021 - 17:11
 0  6
विजय अग्रवाल का असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मारवाड़ी सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष व अपर बाजार प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रहे विजय अग्रवाल के असामयिक निधन पर शोक जताया है। अपनी शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा कि स्व.अग्रवाल कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता थे।राजनीतिक दल से जुड़े रहने के बावजूद दलगत राजनीति परे हटकर शहर के सामाजिक, धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में भी वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी रही। उनका असामयिक निधन समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने स्व.अग्रवाल की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0