वस्त्र,जूता,ज्वेलरी व्यवसायियों के जीविकोपार्जन की भी सोचे सरकार : संतोष सोनी

Jun 2, 2021 - 12:22
 0  9
वस्त्र,जूता,ज्वेलरी व्यवसायियों के जीविकोपार्जन की भी सोचे सरकार : संतोष सोनी

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संतोष कुमार सोनी ने कहा है कि राज्य सरकार लॉकडाउन के दौरान वस्त्र, जूता और ज्वेलरी व्यवसायियों की समस्याओं के प्रति भी संजीदगी दिखाए। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान अन्य व्यवसायियों को राहत दी गई है। वहीं वस्त्र विक्रेताओं, रेडीमेड परिधान विक्रेताओं, जूता-चप्पल और ज्वेलरी के दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। इससे उक्त व्यापार से जुड़े व्यवसायियों की माली हालत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार जरा इन व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के बारे में भी सोचे। उन्होंने कहा कि वस्त्र, जूता-चप्पल और ज्वेलरी के दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं देना राज्य सरकार का अदूरदर्शितापूर्ण निर्णय है। कम से कम लॉकडाउन के दौरान सप्ताह में तीन दिन इन दुकानों को खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए, जिससे इन व्यवसायियों को थोड़ी राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अच्छा संदेश जाता यदि ऑड इवेन की तर्ज पर सप्ताह में तीन दिन या दो दिन इन व्यापार को खोलने की अनुमति दी जाती। लेकिन ऐसा नहीं कर हेमंत सोरेन सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर दिया है। इससे व्यापारी वर्ग में रोष व्याप्त है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0