लोगों को अब सहज रूप से वैक्सीन मिलेंगे -उपायुक्त

कोविड से बचाव का सशक्त माध्यम वैक्सीन है और यह रक्षा का सर्वोत्तम साधन है इसी क्रम में पश्चिम सिंहभूम जिला में वैक्सीन का कार्य काफी बेहतर और सुचारू रूप से चल रहा है।

Jun 3, 2021 - 16:50
 0  4
लोगों को अब सहज रूप से वैक्सीन मिलेंगे -उपायुक्त

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा चक्रधरपुर शहरी क्षेत्रों में 45 प्लस आयु वर्ग के लोगों को सहजता से कोविड-19 टीका से आच्छादित करने के उद्देश्य से 4 मोबाइल वैक्सीनेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कोविड से बचाव का सशक्त माध्यम वैक्सीन है और यह रक्षा का सर्वोत्तम साधन है इसी क्रम में पश्चिम सिंहभूम जिला में वैक्सीन का कार्य काफी बेहतर और सुचारू रूप से चल रहा है इसी क्रम में 45 वर्ष से ऊपर के आयु के लोगों को सहज रूप से वैक्सीन मिल सके इसकी बेहतर व्यवस्था की गई है उपायुक्त ने यह संदेश भी दिया कि
कोरोना मुक्त के साथ साथ इसे हराना है इसलिए हम सभी को वैक्सीन अवश्य लगाना है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0