लोअर बाजार थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

Jul 19, 2021 - 15:12
 0  9
लोअर बाजार थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

रांची : लोअर बाजार थाना में थाना प्रभारी संजय कुमार की अध्यक्षता में बकरीद त्यौहार को लेकर शांति समिति की एक अहम बैठक बुलाई गई। जिसमें शहर के कई गणमान्य शामिल हुए। बैठक में सभी लोगों ने आपसी समन्वय बनाए रखते हुए भाईचारगी के साथ त्यौहार मनाने की बात कही। सभी ने कहा कि हमेशा लोअर बाजार थाना क्षेत्र में हर त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता रहा है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासनिक महकमा के साथ-साथ आम जनों को भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लोग अच्छे से त्योहार मनाएंगे तो हमें भी खुशी होगी। आपस में मिलजुल कर त्यौहार मनाएं। उन्होंने सभी को बकरीद और सावन की बधाई दी।
बैठक में जय सिंह यादव , सागर कुमार , अकील उर रहमान , हाजी माशूक , गुलाम मुस्तफा , मोहम्मद शमी , मो. इस्लाम , नजमा रजा पार्षद , खालिक भाई , पूर्व पार्षद गुलाम सरवर रिजवी , पूर्व पार्षद सलाउद्दीन संजू ,शमीम कुरेशी , पार्षद प्रतिनिधि रिंकू भाई , गुड्डू , अबू जफर , सरफराज सूडू , हाजी माशूक , सोहेल , मो. अमीन ,राजेंद्र राम मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0