लॉक डाउन में “प्राईवेट स्कूल” फीस एवं बस का किराया ना ले- डीसी धनबाद

Apr 14, 2020 - 19:15
 0  9
लॉक डाउन में “प्राईवेट स्कूल” फीस एवं बस का किराया ना ले- डीसी धनबाद

धनबाद :  पुरे विश्व में कोरोना वाइरस की महामारी फैलने के बाद भारत में पिछले 21 दिनों से लॉक डाउन जारी है। लॉकडाउन में पुरे भारत के शिक्षण संस्थान बंद है। इस दौरान धनबाद के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। धनबाद जिले के डीसी अमित कुमार ने सभी प्राईवेट विद्यालयों के प्राचार्य को लॉकडाउन अवधि में छात्र-छात्राओं की स्कूल फीस एवं बस फीस को माफ करने का अनुरोध किया है।

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार के कारण सभी लोगों को किसी ना किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं गरीब परिवार से आते हैं और उनके अभिभावक छोटी-मोटी नौकरी कर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं।

West Bengal govt requests private schools not hike fees

उन्होंने सभी प्राचार्य-प्राचार्या से अनुरोध किया है कि इस कठिन परिस्थिति में (लॉक डाउन) विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से विद्यालय बंद की अवधि की मासिक फीस पूरी तरह से माफ करें तथा विद्यालय बंद रहने की पूरी अवधि की बस फीस भी माफ करें।

साथ ही, उन्होंने छात्रों के हित में पढ़ाई सामग्री को वीडियो, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के रूप में अभिभावकों एवं छात्रों को व्हाट्सएप, ईमेल या स्कूल की वेबसाइट के माध्यम से भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0