लिटिल विंग्स स्कूल में ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी : डॉ. महुआ माजी

Jun 21, 2021 - 15:42
 0  10
लिटिल विंग्स स्कूल में ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

रांची। राजधानी के बूटी मोड़ स्थित लिटिल विंग्स स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योगा फॉर वैलनेस थीम पर ऑनलाइन योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ.महुआ माजी ने किया। इस अवसर पर डॉ. माजी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सबों से अपनी दिनचर्या में योगाभ्यास को शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और निरोग रहने के लिए नियमित रूप से योग करना जरूरी है। ऑनलाइन योगाभ्यास में योगाचार्य आदित्य सिंह के साथ योग फॉर वैलनेस थीम पर छात्रों ने योगासन किया। छात्रों को स्कूल की शिक्षिका नेहा कुमारी ने योगाभ्यास कराया। योगासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रमेंद्र कुमार सामाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर सिंह चंदेल सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0