लाॅकडाउन के 41वें दिन लंगर जारी, रेस्टोरेंट संचालक दिलबाग सिंह ने गरीबों को कराया भोजन

May 4, 2020 - 18:20
 0  13
लाॅकडाउन के 41वें दिन लंगर जारी, रेस्टोरेंट संचालक दिलबाग सिंह ने गरीबों को कराया भोजन

रांची/हटिया : तुपुदाना (आरके मिशन रोड) स्थित चिल्ड्रेन स्कूल परिसर में लाॅकडाउन के दौरान गरीबों के लिए विगत 41 दिनों से चलाए जा रहे लंगर में आज सोमवार को लाइट हाउस कैफे एंड किचन रेस्टोरेंट के संचालक दिलबाग सिंह की ओर से लगभग दो सौ गरीबों को दोपहर का भोजन कराया गया।

गौरतलब है कि लॉकडाउन शुरू होने के दिन से ही ऑल इंडिया वीमेन्स कॉन्फ्रेंस और लाइट हाउस कैफे के संयुक्त सौजन्य से हैप्पी चिल्ड्रन स्कूल परिसर में बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब लोगों के लिए लंगर चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन दोपहर में गरीबों को भोजन कराया जाता है। इस संबंध में एआईडब्लूसी की हटिया-तुपुदाना शाखा की अध्यक्ष शांति सिंह ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए प्रतिदिन दोपहर का खाना खिलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें विभिन्न समाजसेवियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सामाजिक कार्यकर्ता लाल कालीनाथ शाहदेव, हेमू फाउंडेशन, प्रयास डेवलपर्स, रंधवा कंस्ट्रक्शंस सहित अन्य समाजसेवी भी इसमें महत्वपूर्ण सहयोग कर रहे हैं। यह सिलसिला लाॅकडाउन की अवधि तक जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0