लायंस क्लब ऑफ धुर्वा ने किया पौधारोपण,पेड़ लगाएं-पर्यावरण बचाएं : तुषार कांति

Jul 1, 2021 - 16:26
 0  5
लायंस क्लब ऑफ धुर्वा ने किया पौधारोपण,पेड़ लगाएं-पर्यावरण बचाएं : तुषार कांति

रांची। लायंस क्लब ऑफ धुर्वा की ओर से राजधानी के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के निकट (हरमू नदी के किनारे) पौधारोपण किया गया। इस क्रम में विभिन्न प्रकार के फलदार,औषधीय व छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर शहर के जाने-माने समाजसेवी और श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी है। पौधे हमें पर्याप्त मात्रा में जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए अनिवार्य रूप से हमें पौधारोपण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से पेड़ लगाने और पर्यावरण बचाने की अपील की। पौधारोपण कार्यक्रम में लायन अनुपमा लोचन, विनोद प्रकाश,तन्मय मुखर्जी, तनय शीट, मधुसूदन मुखर्जी, सुरेश मजूमदार सहित अन्य शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0