लाइट हाउस कैफे एंड रेस्टोरेंट ने गरीबों को कराया भोजन

Apr 30, 2020 - 12:08
 0  10
लाइट हाउस कैफे एंड रेस्टोरेंट ने गरीबों को कराया भोजन

रांची : तुपुदाना (आरके मिशन रोड) स्थित लाइट हाउस कैफे एंड किचन रेस्टोरेंट के सौजन्य से आज गुरुवार को आसपास के लगभग डेढ़ सौ गरीबों को दोपहर का भोजन कराया गया। रेस्टोरेंट संचालक दिलबाग सिंह ने बताया कि आज लॉकडाउन के 37वें दिन भी अन्य दिनों की भांति दोपहर में गरीबों को खाना खिलाया गया। उन्होंने बताया कि आसपास के बेघर, बेसहारा गरीबों को चिन्हित कर उनके बीच राशन सामग्री भी बांटी जा रही है। यह सिलसिला लाॅकडाउन की अवधि तक जारी रहेगा। इस पुनीत कार्य में उन्हें ऑल इंडिया वीमेन्स कॉन्फ्रेंस की हटिया-तुपुदाना शाखा की अध्यक्ष शांति सिंह, प्रयास डेवलपर्स, रंधवा कंस्ट्रक्शन, हेमू फाउंडेशन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सुनील सहाय, सामाजिक कार्यकर्ता लाल काली नाथ शाहदेव, विजय नागवेकर सहित अन्य साथियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0