लंगर में लगी लंबी कतार,समाजसेवी शांति सिंह ने गरीबों को कराया भोजन

May 2, 2020 - 10:27
 0  7
लंगर में लगी लंबी कतार,समाजसेवी शांति सिंह ने गरीबों को कराया भोजन

रांची : लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन कराने का सिलसिला जारी है। तुपुदाना के आरके मिशन रोड स्थित हैप्पी चिल्ड्रन स्कूल परिसर में समाजसेवी शांति सिंह के सौजन्य से गरीबों के लिए दोपहर में प्रतिदिन लंगर चलाया जा रहा है। सेवा के इस पुनीत कार्य में कई समाजसेवियों का भी सहयोग मिल रहा है। इस क्रम में आज शनिवार को भोजन के लिए लोगों की लंबी कतार लगी। लगभग डेढ़ सौ गरीब महिलाएं, बच्चे व वृद्धजनों ने शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए लंगर में भोजन ग्रहण किया।

इस संबंध में शहर की लोकप्रिय समाजसेवी और एआईडब्लूसी की हटिया- तुपुदाना शाखा की अध्यक्ष शांति सिंह ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के दिन से ही गरीबों को प्रतिदिन एक समय का भोजन कराया जा रहा है। यह सिलसिला लॉकडाउन की अवधि तक जारी रहेगा। आज लाॅकडाउन के 39वें दिन भी गरीबों ने भोजन ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। इसमें मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सामाजिक कार्यकर्ता लाल कालीनाथ शाहदेव, विजय नागवेकर, प्रयास डेवलपर्स, रंधवा कंस्ट्रक्शन, हेमू फाउंडेशन सहित अन्य शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0