लंगर में बीआईटी सिंदरी के एल्युमुनी ने किया सहयोग,तीन सौ गरीबों को कराया गया भोजन

May 11, 2020 - 11:53
 0  13
लंगर में बीआईटी सिंदरी के एल्युमुनी ने किया सहयोग,तीन सौ गरीबों को कराया गया भोजन

रांची : लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन के लिए हो रही परेशानियों के मद्देनजर तुपुदाना के आरके मिशन रोड स्थित एआईडब्ल्यूसी कार्यालय परिसर में संचालित लंगर में भारतीय नौसेना अधिकारियों के अलावा बीआईटी सिंदरी एलुमनी ने भी सहयोग किया। उनके सौजन्य से आज (सोमवार को) लगभग तीन सौ बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब लोगों को भोजन कराया गया। इस संबंध में झारखंड की जानी-मानी समाजसेविका और ऑल इंडिया वीमेंस कॉन्फ्रेंस की हटिया-तुपुदाना शाखा की अध्यक्ष शांति सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान खासकर गरीब तबके के लोगों के समक्ष भोजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए प्रतिदिन दोपहर में गरीबों को भोजन कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें विभिन्न समाजसेवियों का भी सहयोग मिल रहा है। वहीं, जनकल्याण और महिला उत्थान के प्रति समर्पित स्वयंसेवी संस्था “दिशा” के प्रेसिडेंट दिलबाग सिंह ने कहा कि लाॅकडाउन शुरू होने के दिन से ही गरीबों को प्रतिदिन दोपहर में खाना खिलाया जा रहा है। इसमें आज भारतीय नौसेना के कुछ अधिकारी और बीआईटी सिंदरी के पुरातन छात्रों ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों के सहयोग से लंगर का सफल आयोजन किया जा रहा है। यह लॉकडाउन की अवधि तक जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0