रोटरी क्लब ऑफ रांची नाॅर्थ का नि: शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

दिल की समस्याएं दुनिया में आकस्मिक मौत का प्रमुख कारण : डॉ. मिलन बोर्डे

Feb 23, 2020 - 11:06
 0  11
रोटरी क्लब ऑफ रांची नाॅर्थ का नि: शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

रांची : रोटरी क्लब इंटरनेशनल द्वारा दुनिया भर में आम लोगों के बीच दिल के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए चलाए जा रहे “प्रोजेक्ट पाॅजिटिव हेल्थ” अभियान के तहत रोटरी क्लब ऑफ रांची नाॅर्थ के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और शरीर के वजन आदि की जांच की गई। मौके पर आम जनता को दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, दिल का दौरा, दिल का सही तरीके से काम नहीं करना आदि से संबंधित जानकारियां दी गई। दिल को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में आए लोगों को चिकित्सकों द्वारा उचित जानकारी व परामर्श दिया गया। उक्त अभियान के तहत लोगों को चीनी, नमक एवं तेल का इस्तेमाल संतुलित व कम करने तथा रोजाना नियमित रूप से आधे घंटे व्यायाम करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर डॉ मिलन बोर्डे ने बताया कि दिल की समस्याएं दुनिया में आकस्मिक मौत का प्रमुख कारण है। दिल की बीमारियों से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाने पर उन्होंने विशेष बल दिया।
इस नि:शुल्क कैम्प मे क्लब के अध्यक्ष जयदीप के अलावा डॉ.जेपी श्रीवास्तव, डॉ.मिलन बोर्डे, हेजल डेविस, जुनेद सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0