राहुल,सोनिया से मिले प्रदीप,बंधु “कांग्रेस में होंगे शामिल”

Jan 24, 2020 - 09:42
 0  12
राहुल,सोनिया से मिले प्रदीप,बंधु “कांग्रेस में होंगे शामिल”

रांची : झाविमो से विधायक बंधु तिर्की के निष्कासन के बाद झाविमों विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंच उन्होंने कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी एवं राहुल गाँधी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले दोनों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। झारखंड के राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि एक-दो दिन में प्रदीप और बंधु कांग्रेस में शामिल भी हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इनमें एक विधायक को कांग्रेस कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल भी किया जा सकता है। शपथ ग्रहण टलने की सबसे बड़ी वजह यही बतायी जा रही है।

कांग्रेस और पांच मंत्री पद मांग रही है लेकिन झामुमो कांग्रेस को मंत्रिमंडल में सिर्फ चार सीट ही देना चाह रहा है। इसके पीछे चार विधायक पर एक मंत्री का फॉर्मूला बताया जा रहा है।

मुलाकात के बाद बोले प्रदीप ,बंधु

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद प्रदीप, बंधु ने कहा कि हमने गठबंधन के नेता से मुलाकात की है। बुधवार को राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले थे। गठबंधन की सरकार को बेहतर तरीके से चलाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ है। इसी मुद्दे पर चर्चा को लेकर आये थे। हमारा सहयोग रहेगा। कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर दोनों नेताओं ने कहा अभी इंतजार करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0