राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

Apr 14, 2020 - 10:28
 0  16
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

रांची : हरमू स्थित राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा कार्यालय में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने देश का संविधान निर्माण कर देश में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है समाज में व्याप्त जाति- पाती, छुआ- छूत ,भेद -भाव को विभिन्न अनुच्छेद के माध्यम से समाप्त किया। डॉक्टर अंबेडकर ने ओबीसी समुदाय पर बहुत बड़ा उपकार किया है ओबीसी समुदाय के हक के लिए संविधान में 340 अनुच्छेद बनाकर विशेष अधिकार का प्रावधान किया था। परंतु अफसोस है कि आजादी से अब तक उसका अनुपालन पूरी तक नहीं किया गया है।

इंद्रदेव मंडल ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने संविधान में महिलाओं के लिए हिंदू कोड बिल लाकर बहुत बड़ा उपकार किया है। देश के संपूर्ण महिला को पुरुष के बराबर अधिकार दिला कर महिलाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाया है।
शत्रुघ्न राय ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास रूपी अंधकार को ज्ञान रूपी प्रकाश से प्रकाशित करने का काम किया है। कार्यक्रम करोना विषाणु को देखते हुए मानक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया। ये जानकारी राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के मिडिया प्रभारी अशोक कुमार कुशवाहा ने दिया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0