रामगढ़ वीरांगना ने मनाया सावन महोत्सव

Aug 20, 2021 - 15:00
 0  13
रामगढ़ वीरांगना ने मनाया सावन महोत्सव

रामगढ़ (झारखंड): अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की रामगढ़ जिला ईकाई के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष पिंकी सिंह के नेतृत्व में सावन महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। रामगढ़ के सिद्धि विनायक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पिंकी सिंह और संचालन महासचिव रीना सिंह ने किया। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रुप में झारखण्ड प्रदेश वीरांगना की संगठन सचिव सोनी सिंह उपस्थित थी। आयोजन में सावन से जुड़े कई कार्यक्रम किए गए। संगीत, नृत्य के अलावा श्रृंगार, सौंदर्य से जुड़े विभिन्न प्रकार के अयोजन भी हुए। आयोजन में मुख्य रूप से पिंकी सिंह, सोनी सिंह, रीना सिंह, अंजू सिंह, रानी सिंह, अर्चना रानी, नूतन सिंह कंचन सिंह, ज्ञानती सिंह, बबिता सिंह, सोनिका सिंह, नीलम सिंह, प्रियंका सिंह, रश्मि सिंह, मीनू सिंह प्रिया सिंह और रंजना मौजूद थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0