राजधानी रांची में “द जावेद हबीब” लक्जरी सैलून का शुभारंभ,जवां दिलों के लिए जवां बाल जरूरी : जावेद हबीब

Feb 9, 2020 - 14:35
 0  9
राजधानी रांची में “द जावेद हबीब” लक्जरी सैलून का शुभारंभ,जवां दिलों के लिए जवां बाल जरूरी : जावेद हबीब

रांची : अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त हेयर मैस्ट्रो ( बालों के विशेषज्ञ ) जावेद हबीब ने राजधानी रांची स्थित हरमू बाईपास रोड पर (भाजपा प्रदेश कार्यालय के निकट) शनिवार को लक्जरी सैलून “द जावेद हबीब” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों की फैशन के प्रति जागरुकता में वृद्धि हुई है। उनमें सजने- संवरने की चाहत बढ़ गई है। रांची में एक अच्छे सौंदर्य स्थल ( ग्रूमिंग डेस्टिनेशन ) की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह आम धारणा है कि रोजाना तेल लगाने से बाल स्वस्थ होते हैं , लेकिन इसके विपरित सच यह है कि बालों में तेल लगाने से उसकी सेहत नहीं सुधरती। विशेष रूप से भारत में जहां वाल स्वाभाविक रुप से घुंघराले और घने होते हैं , यहां लोग उम्रभर बालों में तेल इस विश्वास के साथ लगाते हैं कि वह बालों के विकास में मदद कर उसे स्वस्थ रखेगा। तेल बालों के घनत्व को इस प्रकार कम करता है कि उसे ठीक ढंग से संवारा जा सके, लेकिन यह कार्य हेयर सीरम के उपयोग से भी किया जा सकता है। इसलिये स्नान के दस मिनट पहले कंडीशनर या तेल लगाना लाभदायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि बाल जवां है तो दिल भी जवां रहता है। जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड भारत का एक अग्रणी हेयर एंड ब्यूटी सैलून चेन है। जिसके वर्तमान में देशभर के 24 राज्यों स्थित 110 शहरों में 875 से अधिक आउटलेट संचालित हैं। अगले तीन साल में एक हजार सैलून खोलने की है। उन्होंने कहा कि रुसी बालों का दुश्मन है। इसकी रोकथाम के लिए बालों की समुचित देखभाल कुशल व अनुभवी हेयर ड्रेसर के निर्देशानुसार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ.महुआ माजी, दीनदयाल वर्णवाल, फ्रेंचाइजी ज्योत्स्ना राज सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0