राजद प्रदेश कार्यालय में शोक सभा आयोजित

पार्टी के स्थापना दिवस मनाए जाने का निर्णय

Jun 26, 2021 - 13:29
 0  8
राजद प्रदेश कार्यालय में शोक सभा आयोजित

रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में राजद के समर्पित साथियों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई एवं शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें आगामी पांच जुलाई को राजद का 25वां स्थापना दिवस मनाए जाने संबंधी निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि 25वां स्थापना दिवस पूरे राज्य में मनाए जाने को लेकर तमाम राजद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में काफी जोश एवं उत्साह है। वहीं, कोरोना जैसी महामारी से राजद परिवार के समर्पित कुछ लोगों के निधन से समस्त राजद परिवार दुखी भी है। श्री सिंह ने आगे कहा कि आगामी 5 जुलाई का स्थापना दिवस सिल्वर जुब्ली के रूप में पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाना था, परंतु कोरोना महामारी को देखते हुए सरकारी गाइडलाइन के अनुसार राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए इस वर्ष का स्थापना दिवस राज्य के प्रत्येक जिले में वर्चुअल रूप से मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।श्री सिंह ने राज्य के तमाम जिला अध्यक्षों से अनुरोध किया है कि इस वर्ष राजद का 25 वां स्थापना दिवस केंद्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए वर्चुअल ग्रुप में अपने अपने क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाएं एवं कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजने का कष्ट करें।
उन्होंने आगे कहा कि राजद प्रदेश कार्यालय रांची में भी वर्चुअल रूप से राजद का 25 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसमें रांची जिला में रहने वाले राजद के वरीय पदाधिकारीगण की उपस्थिति अनिवार्य होगी। पार्टी संगठन पर बल देते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए राजद के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जन जन तक राजद के सामाजिक न्याय का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिए। श्री सिंह ने आगे कहा कि इस वर्ष स्थापना दिवस के 25 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दिल्ली से एवं नेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी यादव बिहार सेआॅन लाईन जुड़कर समस्त नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे एवं अपना संदेश देंगे।
उक्त अवसर पर युवा राज्य प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि हमारा संगठन राज्य के प्रत्येक जिले में जिला से लेकर प्रखंड तक बूथ स्तर तक सुचारू रूप से कार्यरत है जिसमें और भी मजबूती प्रदान करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। उन्होंने आगे कहा कि अपने कार्य के बल पर आगामी 2024 के चुनाव में राजद अच्छा प्रदर्शन करेगी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह,युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार , उपाध्यक्ष रामदास सिंह, राजेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता मोo इसलाम,मुख्य प्रदेश प्रवक्ता अनिता यादव, डॉ मनोज, आशुतोष शेखर, कमलेश यादव , अंजल किशोर, धर्मेंद्र कुमार सिंह ,शौकत अंसारी, सदाकत अंसारी, अमित जयसवाल, अनिल शर्मा शतरूपा पांडेय, संतोष कुमार, निसार आलम सहित अनेक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0