राजगढ़िया वेंचर्स के सहयोग से प्रेस क्लब को किया गया सैनिटाइज

Apr 21, 2020 - 14:33
 0  11
राजगढ़िया वेंचर्स के सहयोग से प्रेस क्लब को किया गया सैनिटाइज

रांची : कोरोना संक्रमण के बीच कार्य कर रहे राजधानी के पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राजगढ़िया वेंचर्स के द्वारा आज प्रेस क्लब को सैनिटाइज किया गया।
राजगढ़िया वेंचर्स की टीम द्वारा आज प्रेस क्लब के भवन के बाहरी और अंदर के भागों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। वेंचर्स के अश्विनी राजगढ़िया ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच पत्रकार साथी भी कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा भी जरूरी है। पत्रकारों की सुरक्षा के मद्देनजर आज प्रेस क्लब के भवन को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है। ताकि कोरोना के संक्रमण से पत्रकारों को बचा जा सके। प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि राजगढ़िया वेंचर्स द्वारा पत्रकारों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जो प्रयास किया जा रहा है। उसके लिए प्रेस क्लब राजगढ़िया वेंचर्स की टीम के सभी सदस्यों का का आभार व्यक्त करता है।

क्लब के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राजगढ़िया वेंचर्स का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वेंचर्स सैनिटाइज के लिए ड्रोन सिस्टम का भी इस्तेमाल करेगा। आगे ड्रोन के माध्यम से प्रेस क्लब को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा। प्रेस क्लब को सैनिटाइज करने में विजय राजगढ़िया, क्लब के कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत कुमार, सुनील गुप्ता के अलावा सुनील पोद्दार, कैस, बैजनाथ महतो, अंकुर एवं दीपक कुमार आदि ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0