रांची ने जिन्हें 25 साल दिया, उन्होंने रांची को क्या दिया : राजन, आप प्रत्याशी

रांची के लोगों ने सी. पी. सिंह को पूरे 25 साल दिये, उन्हें पांच बार विधानसभा भेजा, लेकिन बदले में उन्होंने रांची को क्या दिया ? शहर के ज्यादातर इलाकों में आज भी पानी, सड़क, नाली, गली की समस्याएं मुंह बाये खड़ी हैं। यह कहना है आम आदमी पार्टी से रांची विधानसभा सीट के उम्मीदवार राजन की।

Nov 23, 2020 - 13:09
 0  13
रांची ने जिन्हें 25 साल दिया, उन्होंने रांची को क्या दिया : राजन, आप प्रत्याशी

रांची। आम आदमी पार्टी के रांची विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजन कुमार सिंह ने कहा है कि रांची को थके-पिटे, उबाऊ और जनता के सवालों के प्रति उदासीन जनप्रतिनिधि से मुक्ति मिलनी चाहिए। रांची के लोगों ने सी. पी. सिंह को पूरे 25 साल दिये, उन्हें पांच बार विधानसभा भेजा, लेकिन बदले में उन्होंने रांची को क्या दिया ? शहर के ज्यादातर इलाकों में आज भी पानी, सड़क, नाली, गली की समस्याएं मुंह बाये खड़ी हैं। एक जनप्रतिनिधि को इन छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कितना वक्त चाहिए? राजन सिंह ने ये बातें रविवार को शहर के मोराबादी,न्यू एरिया, सरई टाँड़, पी पी कंपाऊड सहित कई इलाकों में पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान के दौरान कहीं।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने विभिन्न इलाकों में चलाया जनसंपर्क

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने घर-घर दस्तक लेकर लोगों से अपील की कि वे एक बार उन्हें मौका देकर देखें, वह राजधानी रांची में नागरिक सुविधाओं में गुणात्मक सुधार के लिए पूरी शिद्दत के साथ काम करेंगे। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने आम आदमी पार्टी की टोली को जनसमस्याओं के बारे में भी जानकारी दी। राजन सिंह ने कहा कि सभी समस्याओं को हमलोग सूचीबद्ध कर रहे हैं। इनके समाधान के लिए वह प्राथमिकता के आधार पर काम करेंगे।

जनसंपर्क अभियान में यशराज गुप्ता, मुकेश कुमार, अमन साव, दीपक कुमार, अरूण कुमार,आलोक सिन्हा, विश्वजीत कुमार, सुशील कुमार, दीपु गुप्ता, पवन पांडे, राजेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0