रांची- नशे में धुत सिपाही ने अपने पूरे परिवार को “मौत” की नींद सुलाया

Feb 1, 2020 - 14:48
 0  16
रांची- नशे में धुत सिपाही ने अपने पूरे परिवार को “मौत” की नींद सुलाया

रांची : राजधानी में ट्रिपल मर्डर की घटना प्रकाश में आया है। ताजा मामला बड़गाईं इलाके के चंद्रगुप्त नगर का है जहां नशे में धुत सिपाही ने अपने ही पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया और आत्महत्या करने का नाटक किया।सिपाही ने बड़ी बेरहमी से चाकू और हथोड़े से मारकर पत्नी,बेटे और बेटी की हत्या की घटना को अंजाम दिया।
स्पेशल ब्रांच में कार्यरत ब्रजेश तिवारी ने। मौके पर चूहा मारने की दवा,नींद की दवा और हथौड़ी भी पुलिस ने बरामद की है।
शुक्रवार देर रात सदर थाना क्षेत्र में एसआईबी के जवान ब्रजेश तिवारी ने बड़गाई स्थित अपने घर मे एक ऐसी घटना को अंजाम दिया जिससे पूरी राँची सकते में है।


प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण?


हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नही लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी बेटी के बॉयफ्रेंड से परेशान था और उसी गुस्से में आकर उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। पूरे परिवार की हत्या के बाद पुलिस का ये जवान खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। घर मालिक ने पूरी वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूरा परिवार काफी खुशहाल था लेकिन अचानक इस तरह की घटना हो जाएगी इसकी जानकारी उन्हें नही थी। घर मालिक ने बताया कि देर रात ब्रजेश की बहन अपने पूरे परिवार के साथ आकर ब्रजेश के घर का दरवाजा जोर जोर से खटखटाया लेकिन दरवाजा नही खुला जिसके बाद घर मालिक के साथ जबरदस्ती दरवाजा तोड़ घुसे तो अंदर का हाल देख वे भी अचंभित हो गए। पूरे घर मे खून बिखरा था, दोनो बच्चे बेड के नीचे मरे पड़े थे तो वही पत्नी बेड पर मृत पड़ी थी और खुद ब्रजेश बेड पर बैठे हुए थे ये नज़ारा देखते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी और जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कमरे में सील किया और जवान को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। ब्रजेश पलामु जिले के रहेला के रहने वाले है। बेटी खुशबू तिवारी 15 वर्ष,बेटा बादल तिवारी 13 वर्ष,पत्नी का नाम रीना तिवारी है।बच्चे 7 डेज स्कूल में पढ़ाई करते थे।

ब्रजेश पुलिस की स्पेशल ब्रांच में ड्राइवर के पद पर तैनात है। परिवार के साथ आरोपी बड़गाईं इलाके के चंद्रगुप्त नगर में किराए के मकान में रहता था। पारिवारिक विवाद वारदात की वजह बतायी जा रही है।

पत्नी से हुआ था विवाद, हथौड़े मारकर की हत्या
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ब्रजेश तिवारी (40) रात को नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान उसकी पत्नी रिंकी देवी से बहस होने लगी। नशे की हालत में ब्रजेश ने घर में रखे हुए हथौड़े से पत्नी पर हमला कर दिया। जब बेटा बादल और बेटी खुशबू अपनी मां को बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी हथौड़े से वार किया। इसके बाद तीनों की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। ब्रजेश मूलरूप से पलामू जिले का रहने वाला है।

हत्या के बाद आरोपी ने बहन को फोन कर कहा- तीनों को मार दिया
बताया जा रहा है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद रांची के पंडरा में रहने वाली बहन को फोन किया और कहा कि तीनों की हत्या कर दी है। इसके बाद उसकी बहन अपने परिजन के साथ रात 12 बजे घटनास्थल पर पहुंची। यहां उन्होंने मकान मालिक को उठाया और कहा कि ब्रजेश अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की पिटाई कर रहा है। इसके बाद आरोपी की बहन और मकान मालिक जब ऊपर के कमरे में पहुंचे तो देखा कि ब्रजेश बिस्तर पर पत्नी के शव के पास बैठा था, जबकि दोनों बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पति-पत्नी के बीच कभी लड़ाई झगड़ा सुनाई नहीं दिया- मकान मालिक
वारदात के बारे में मकान मालिक बलदेव साहू ने बताया कि 12 बजे रात आरोपी के परिजन घर पहुंचे और उन्हें घटना की जानकारी दी। जब वे ब्रजेश के कमरे में पहुंचे तो वहां शराब की बोतल, चूहा मारने की दवा और अन्य दवाईयां पड़ी थी। उन्होंने बताया कि ब्रजेश का परिवार पिछले करीब दो साल से यहां रह रहा था। लेकिन कभी भी लड़ाई-झगड़े जैसी बात नहीं हुई। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान वे सोने की तैयारी कर रहे थे। कोई शोर सुनाई नहीं दिया। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी ने पत्नी और बच्चों को पहले कुछ ऐसी दवाई खिलाई होगी जिससे वे बेसुध हो गए होंगे और फिर हथौड़ा से उसने वारदात को अंजाम दिया होगा।

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
उधर, मकान मालिक की सूचना के बाद देर रात घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी ब्रजेश को इलाज के लिए रिम्स भेज कर कमरे को सील कर दिया। करीब 10 घंटे के बाद मौके पर एफएसएल की टीम पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0