रांची : नकली नोट छापने की मशीन व नकली नोट के साथ डॉक्टर मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

Jan 22, 2020 - 15:43
 0  11
रांची : नकली नोट छापने की मशीन व नकली नोट के साथ डॉक्टर मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

राँची : मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे स्थिति मेसर्स रानी स्किन केयर सेंटर (चर्म रोग)में छापामारी कर पुलिस ने नकली नोट छापने की मशीन व नकली नोट के साथ डॉक्टर मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया गया है ।डीएसपी मनोज ने प्रेसवार्ता में बताया कि उक्त रानी स्किन केयर के संचालक डॉ आसिफ अपने सेंटर में लैपटॉप प्रिंटर फोटो इस्केनर के सहारे 500,200और 100 के नोट छापने का काम करता था। नोट स्थानीय बाजार में खपाने आया करता था। जाली नोट छापने का काम मुड़मा मेला से पहले से कर रहा था। वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिलने पर एसएसपी द्वारा गठित पुलिस टीम ने छापामारी कर समान सहित संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0