रांची के 57 जगहों पर लगेंगे सिंक्रोनाइज्ड सिग्नल

रांची के 57 जगहों पर लगेंगे सिंक्रोनाइज्ड सिग्नल

रांची : राजधानी रांची में ट्रैफिक का हाल बहुत बुरा है,अगर आपको मेन रोड से फिरायालाल चौक जाना हो तो आपको पसीने छूट जायेंगे। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय ने गुरुवार को पांच प्रमुख अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों का प्लान जाना और कई निर्देश दिए। लोकायुक्त के साथ बैठक में शामिल होने वाले अधिकारियों में झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) के निदेशक तकनीकी रमेश कुमार, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मनोज कुमार, स्मार्ट सिटी के सीईओ शशि रंजन, एसपी यातायात के स्थान पर पहुंचे डीएसपी यातायात जीतवाहन उरांव व टाउन प्लानर मनोज शामिल थे।

सहमति बनी कि शहर के प्रमुख मार्गों पर सिंक्रोनाइज्ड सिग्नल होंगे। एक के ग्रीन होने पर उसके आगे के सिग्नल अपने आप निर्धारित समय के अंतराल में ग्रीन होते चले जाएंगे। अधिकारियों ने लोकायुक्त को बताया कि रांची शहर में 57 जगह चिह्नित किए गए हैं, जहां यातायात सिग्नल लगेंगे और वहां के चौराहों को या तो तोड़ा जाएगा या फिर उन्हें छोटा किया जाएगा, ताकि वाहनों को आने-जाने में चौराहा बाधक न बने।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0