रघुवर दास ने कोरोना जागरूकता गीत “वैक्सीन लगवाव ये भैया” एल्बम किया लॉन्च

Jul 1, 2021 - 16:23
 0  10
रघुवर दास ने कोरोना जागरूकता गीत “वैक्सीन लगवाव ये भैया” एल्बम किया लॉन्च

रांची। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर कोरोना योद्धाओं के सम्मान में भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष व झारखंड के उभरते भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी रचित एलबम लांच किया गया। नया कोरोना जागरूकता एल्बम “आइल महामारी कैसे मचाईल तबाही” की ऑनलाइन लॉन्चिंग भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने आवास पर ऑनलाइन क्लिक कर यूट्यूब पर अपलोड कर के किया‌। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दूसरे वेब से पूरा देश सहित झारखंड के लोग भी बहुत प्रभावित हुए हैं। इस महामारी में कई लोगों ने अपनों को भी खोया है। लेकिन हमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हम सभी को कोरोना से लड़ना है और वैक्सीन जरूर लगवाना है।कोरोना हारेगा तभी हम सभी लोग एक साथ मिलकर इस अदृश्य लड़ाई से जल्द से जल्द जीतेंगे। ईश्वर सबकी रक्षा अवश्य करेंगे। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के बनाए हुए गाइडलाइंस को पूर्णतः फॉलो करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोरोना जागरूकता अभियान में सभी लोगों के बीच वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह एल्बम ऑनलाइन लॉन्च किया गया।एस थ्री फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस कोरोना जागरूकता गीत 2021एल्बम “आइल महामारी कैसे मचाइल तबाही” में एक गाना है जिसका नाम “वैक्सीन लगवाव ये भैया” ..है। जिसके निर्माता ब्रजेश कुमार सिंह हैं।सह निर्माता राज कुमार पोद्दार एवं निर्देशक अनिल कुमार हैं। गीत ऋषभ सिंह ,वीडियो-मिररलेस प्रोडक्शन के अवनिकान्त शेखर हैं। संगीत एस थ्री फिल्म प्रोडक्शन एवं परिकल्पना सौरव सिंह चंदन की है। रांची के युवा अशुतोष द्विवेदी को बचपन से ही गाने का शौक रहा है। रांची विश्विद्यालय में आयोजित यूथ फेस्टिवल में गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वे कई पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। मौके पर आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि काम कोई भी हो ,कामयाब होने में समय लगता है,कभी प्रारंभ से ही सफलता मिल जाती है। लेकिन अक्सर समय पर ही सफलता मिलती है। आशुतोष ने इस गीत को खुद संवारा है और गाया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश नेता संजय कुमार जायसवाल,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी,राजीव रंजन,राजकुमार मंडल समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सबों ने आशुतोष के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0