यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

Jul 28, 2021 - 17:15
 0  16
यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

रांची। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, रांची में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आधार पंजीकरण और सुधार हेतु विशेष कैंप का आयोजन, अपने परिवार से बिछड़े बच्चों को उनके परिवार को सौंपना और देश की आज़ादी पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश कुमार, कमल किशोर, तनुश्री, श्वेता, प्रवीण पाठक, कविता, संचिता, संगीता सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा। ज्ञात हो कि इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस कार्यक्रम के लिए झारखंड से सिर्फ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, रांची का चयन किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0