युवा समाजसेवी रोहित ने वृद्ध व दिव्यांग को उनके गंतव्य तक पहुंचाया

Jun 2, 2021 - 16:15
 0  19
युवा समाजसेवी रोहित ने वृद्ध व दिव्यांग को उनके गंतव्य तक पहुंचाया

रांची। कोरोना संक्रमण काल के दौरान पीड़ितों की सेवा में युवा समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान है। युवा युवा कार्यकर्ता प्रायः प्रत्येक दिन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा कार्य में जुटे हैं। इस क्रम में बुधवार को रांची जिला युवा कांग्रेस के महासचिव रोहित सिन्हा मानव सेवा की अद्भुत मिसाल पेश की। दरअसल भोजन बांटने के क्रम में रोहित की नजर वृद्ध और दिव्यांग महिला पर पड़ी, जो काफी थकी हारी, एक बोरे में अपना सामान लेकर वहां से गुजर रही थी। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए बुजुर्ग से उनकी समस्या पूछी। महिला ने बताया कि उसे सात किलोमीटर दूर अपने घर से निकाल दिया गया है। जो कि कोकर में है, दो दिनों से कुछ खाया नहीं है। पति हर रोज शराब पीकर मारपीट करता है। पोता भी दिव्यांग है, पोते के साथ वह फुटपाथ पर रहने को विवश है,। बेटे की मृत्यु हो चुकी है और बहू अपने घर में रहती है। स्थिति बहुत खराब है। रोहित ने महिला एवं दिव्यांग पोते के लिए तुरंत खाने का प्रबंध करके उन्हें खाना खिलाया, मास्क एवं सैनिटाइजर उन्हें दिया। तत्पश्चात उस परिवार के घर जाकर उसके पति को समझाया एवं सदर थानेदार को सूचना दी। थानेदार ने तुरंत अपनी टीम उस घर पर भेजा। उसके वृद्ध महिला के पति को जमकर फटकार लगाई गई और आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी। रोहित ने उनके भोजन के लिए एक महीने का राशन (चावल दाल सरसों तेल सब्जी सोयाबीन अंडा ब्रेड दूध बिस्किट) आदि एवं सहयोग राशि महिला को दिया। कहा कि जब भी राशन एवं किसी भी चीज की जरूरत पड़ेगी, वह संपर्क कर सकते हैं। दिव्यांग अपने घर पहुंच कर काफी खुश था।बुजुर्ग ने रोहित को उनकी मदद करने के लिए धन्यवाद दिया।
ज्ञात हो कि रोहित सिन्हा ने पिछले साल भी कोरोना के लहर मे लोगों को काफी मदद की थी। लगातार दो महीनों तक प्रतिदिन पांच क्षेत्रों में भोजन पहुंचाने का काम किया एवं लॉकडाउन में पलायन कर रहे श्रमिकों के खाने, ठहरने से लेकर उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने का काम भी किया था। इस लहर की शुरुआत से ही रोहित तीन निशुल्क एंबुलेंस लोगों के लिए उपलब्ध कराया है एवं भोजन, दवा, ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पताल में बेड उपलब्ध कराने में लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने पीड़ित लोगों को मोबाइल नंबर 9308455555 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करने की अपील की है। पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति रोहित के इस समर्पण की चहुंओर सराहना की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0