युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति व उदयशंकर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से वैक्सीनेशन कैंप आयोजित

120 लोगो ने लिया टीका

Aug 5, 2021 - 13:08
 0  7
युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति व उदयशंकर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से वैक्सीनेशन कैंप आयोजित

रांची: ओझा मार्केट, हेसल में युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति एवं उदय शंकर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 16 वां वैक्सीनेशन कैंप झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाया गया। जिसमें 120 लोगों ने
को-वैक्सीन का पहला डोज लिया। समिति के संरक्षक दीपक ओझा और अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने घर-घर जाकर लोगों को वेक्सिनेशन के लिए जागरूक किया। वेक्सिनेशन के लिए पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया गया था।
वैक्सेशन कैंप के इंचार्ज नितिन सिरमौर, राजीव पांडे एवं सुरेंद्र साहू ने बताया कि वैक्सीनेशन कैंप में 120 लोगों को टीका लगाया गया। वेक्सिनेशन के बाद लोगों को गुलकोन -डी का पैकेट वितरण किया गया।
कैंप में नितिन अग्रवाल,दीपक ओझा, नंदकिशोर सिंह चंदेल, नितिन सिरमौर, राजीव पांडे, सुरेंद्र साहू, चंदन कुमार, बंटी सिंह राजपूत सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0