युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के सौजन्य से लोगों को दिलाया गया कोरोना का टीका

Jun 21, 2021 - 13:25
 0  9
युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के सौजन्य से लोगों को दिलाया गया कोरोना का टीका


रांची। रातू रोड के देवी मंडप स्थित ओझा मार्केट में युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति एवं उदय शंकर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इस टीकाकरण शिविर में एक सौ लोगों का वैक्सीनेशन करवाया गया। संस्था द्वारा अब तक कुल 450 लोगों का वैक्सीनेशन कराया जा चुका है।
इस संबंध में युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा टीकाकरण शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं सहित कई समाजसेवी भी सहयोग कर रहे हैं। टीकाकरण के इस अभियान में समिति के संरक्षक दीपक ओझा एवं नितिन अग्रवाल का संयुक्त प्रयास सराहनीय है।
समिति ने झारखंड सरकार और रांची प्रशासन के प्रति टीकाकरण शिविर के आयोजन में सहयोग करने के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रांची शहर जल्द कोरोना मुक्त हो, यह संकल्प युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति ने लिया है। इस दिशा में समिति प्रयासरत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुस्ताक आलम, युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के वरिष्ठ संरक्षक नितिन अग्रवाल, संरक्षक दीपक ओझा, अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल, संतोष गुप्ता, नितिन सिरमौर, राजीव पांडे,नीतू सिंह, अभिजीत सिंह, समीर अखौरी, बंटी सिंह राजपूत, तुषार चौरसिया, अंश जयसवाल, अमन साहू, बाबा सहित अन्य का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0