युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति ने जरूरतमंदों के बीच किया सब्जी व फल का वितरण

Jun 9, 2021 - 16:53
 0  14
युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति ने जरूरतमंदों के बीच किया सब्जी व फल का वितरण

रांची। युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के सौजन्य से बुधवार को रातू रोड, पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के बीच सब्जियों और फलों का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान खासकर निम्न आय वर्ग वाले लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई है। इसे देखते हुए समिति ने समय-समय पर इनके बीच राहत सामग्री बांटने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि लोगों के बीच प्रचुर मात्रा में राहत सामग्री बांटते हैं। ताकि जरूरतमंद लोगों को कम से कम एक सप्ताह का खाने की चीजें उपलब्ध हो जाय। इस अवसर पर युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के मुख्य सलाहकार सर्वेश्वर दयाल सिंह, वरिष्ठ संरक्षक नितिन अग्रवाल, संरक्षक दीपक ओझा, संरक्षक विकास जयसवाल, संरक्षक उर्मिला चौधरी, उपाध्यक्ष मुस्कान पाठक, सह सचिव मीरा गुप्ता, गीता शर्मा, शुभम जयसवाल नितिन सिरमोर, राजीव पांडे, अंश जयसवाल, दीपांजलि, शिल्पी वर्मा, अमन साहू, राहुल गिरी, अरविंद सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0