युवा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ : सुबोधकांत सहाय

लोअर बाजार प्रखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने शाहबाज अली

Jul 21, 2021 - 13:54
 0  9
युवा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ : सुबोधकांत सहाय

रांची : रांची महानगर युवा कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए स्थानीय बलदेव सहाय लेन निवासी शाहबाज अली को लोअर बाजार प्रखंड युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। शाहबाज अली को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि शाहबाज अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करते हुए कांग्रेस के हितों के लिए कार्य करेंगे। साथ ही साथ कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन -जन तक पहुंचा कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। युवाओं के आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार राजा मौजूद थे। लोअर बाजार प्रखंड युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर शाहबाज अली ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी की नीतियों को जनता के बीच प्रचारित -प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का हर संभव कोशिश करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0