युवा कांग्रेस ने रिक्शा चालकों के बीच किया रेनकोट का वितरण

Jun 20, 2021 - 11:34
 0  8
युवा कांग्रेस ने रिक्शा चालकों के बीच किया रेनकोट का वितरण

रांची। युवा कांग्रेस के रांची जिला महासचिव की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर रिक्शा चालकों एवं मजदूरों के बीच रेनकोट एवं राशन का वितरण किया गया।
युवा कांग्रेस जिला महासचिव रोहित सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के मार्गदर्शक हैं। युवा कांग्रेस की पहल “कोई गरीब भूखा न सोए” की शुरुआत ‍पिछले साल की गई थी। जिसके तहत कोरोना संक्रमण काल के दौरान संगठन की ओर से गरीबों और जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया। मरीजों की सुविधा के लिए तीन निशुल्क एंबुलेंस भी रांची की जनता के लिए उपलब्ध कराया गया है। रोहित ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर रेनकोट एवं राशन वितरण कर गरीब रिक्शाचालकों एवं मजदूरों की मदद की गई। पीड़ितों की सेवा आगे भी जारी रहेगी।
युवा कांग्रेस की ओर से इस पहल की पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और बेरमो के विधायक कुमार जनमंगल ने भी सराहना की।
मौके पर प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दीपू, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, राजेश गुप्ता छोटू, राकेश सिन्हा, अमरेंद्र सिंह, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव कुलदीप कुमार, अर्जुन ,रविंदर ,नीरज ,राहुल उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0