यदि मुझे एक घंटे के लिए भारत का तानाशाह बना दिया जाय तो मैं सबसे पहले पूरे भारत मे शराब बन्दी करवाऊंगा- नीतीश कुमार

Feb 16, 2020 - 13:41
 0  11
यदि मुझे एक घंटे के लिए भारत का तानाशाह बना दिया जाय तो मैं सबसे पहले पूरे भारत मे शराब बन्दी करवाऊंगा- नीतीश कुमार

नई दिल्ली/पटना : ” ‘शराब -मुक्त- भारत’ राष्ट्रीय सम्मेलन “में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार मद्य-निषेध अभियान के लिए पूरे देश मे रोल मॉडल है शराबबंदी का राजस्व पर कोई प्रभाव नही पड़ता है । मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में ” शराब- मुक्त- भारत “पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के बिभिन्न भागों से आए लोंगो को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में शराबबंदी लागू होना चाहिए । यह सामाजिक, धार्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी आवश्यक है ।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा शराब का विरोध किया , उनका कहना था कि “शराब आदमियों से न सिर्फ उनका पैसा छीन लेती है, बल्कि उनकी बुद्धि भी हर लेती है ।” गाँधी जी कहते थे “- शराब पीने वाला इंसान हैवान हो जाता है ।” गाँधी जी ने कहा था कि यदि मुझे एक एक घंटे के लिए भारत का तानाशाह बना दिया जाय तो मैं सबसे पहले शराब की सभी दुकानों को बिना क्षतिपूर्ति के बंद करा दूँगा ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी से समाज अधिक सशक्त, स्वस्थ एवं संयमी हो रहा है ,जिसका प्रभाव बिहार की प्रगति में परिलक्षित होने लगा है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0