मिसाल ए ईमान नसीम अहमद को सलाम

ईमानदारी से लौटाया मोबाइल: युवक ने बताया कि वह रोस्पा टावर के पास खड़ा है . आकर अपना मोबाइल ले ले . उस युवक ने अपना नाम नसीम अहमद बताया और वह सचिवालय ग्रामीण कार्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है . चान्हो थाना क्षेत्र का रहने वाला है . इस अवसर पर अनुपम राणा ने उस युवक का शुक्रिया अदा किया .

Nov 23, 2020 - 12:48
 0  9
मिसाल ए ईमान नसीम अहमद को सलाम

रांची : वर्तमान समय में मोबाइल चोरी की लगातार घटनाएं बढ़ रही है . शनिवार को भी ऐसी घटना घटी. लेकिन यह मामला चोरी का नहीं था. सीसीएल में मीडिया सेल में कार्यरत अनुपम राणा अपने काम से लौटकर घर की ओर जा रहे थे , कि अल्बर्ट एक्का चौक पर उनका मोबाइल पॉकेट से गिर गया . ठीक उसके पीछे एक युवक आ रहा था और उसने गिरा हुआ मोबाइल उठा लिया . वह आगे बढ़ गया. इस बीच अनुपम राणा अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंचे और वहां पत्रकारों से संपर्क किया . जिसमें राष्ट्रीय सागर संवादाता परवेज कुरैशी को अपनी समस्या बताई और उनके मोबाइल से अपने मोबाइल पर कॉल किया . शुरुआत में तो कॉल नहीं लगा इसके बाद 12 से 15 कॉल होने के बाद उस युवक ने फोन उठाया. फिर बताया कि मोबाइल उनके पास है और वह अल्बर्ट एक्का चौक के पास से उठाया. इसकी सूचना परेशान हो रहे अनुपम राणा को दी गई . तब उस युवक ने बताया कि वह रोस्पा टावर के पास खड़ा है . आकर अपना मोबाइल ले ले . फिर अनुपम राणा परवेज कुरैशी को लेकर रोस्पा टावर पहुंचे . भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लगभग 6 बजे वह युवक मोबाइल लेकर अनुपम राणा का इंतजार कर रहा था . पूरी ईमानदारी के साथ यह कहते हुए मोबाइल लौटा दिया कि यह मोबाइल आपका है पर लॉक खोलकर दिखाएं .
अनुपम राणा ने अपना मोबाइल लिया और लॉक खोल दिया .इस पर वह मुस्कुराते हुए मोबाइल लौटा दिया .
उस युवक ने अपना नाम नसीम अहमद बताया और वह सचिवालय ग्रामीण कार्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है . चान्हो थाना क्षेत्र का रहने वाला है . इस अवसर पर अनुपम राणा ने उस युवक का शुक्रिया अदा किया . पत्रकारों का भी जिसमें परवेज कुरेशी, आकाश सिंह, आदि पत्रकारों का आभार व्यक्त किया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0