मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिणी शाखा ने अल्पलास्टिक एनीमिया के मरीज गोलू को किया आर्थिक सहयोग

Jul 17, 2021 - 12:49
 0  10
मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिणी शाखा ने अल्पलास्टिक एनीमिया के मरीज गोलू को किया आर्थिक सहयोग

रांची। मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा द्वारा समाचार पत्रों में छपी खबर एवं हटिया विधायक नवीन जायसवाल की पहल पर पंडरा निवासी बाबूलाल मिस्त्री के पुत्र अल्प्लास्टिक एनीमिया से ग्रसित गोलू कुमार को आर्थिक सहायता दी गई। उसके इलाज में एम्स में लगभग 10लाख से 15 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। उसे हटिया विधायक नवीन जायसवाल के निवेदन पर मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के द्वारा ₹15000 रुपए का आर्थिक सहयोग किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा ,शाखा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पिलानिया, भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के महामंत्री वरुण साहू, वार्ड 42 के पार्षद कृष्णा महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0