मारवाड़ी युवा मंच ने जरूरतमंदों के बीच बांटे खाद्य व पेय पदार्थ

Apr 19, 2020 - 16:01
 0  9
मारवाड़ी युवा मंच ने जरूरतमंदों के बीच बांटे खाद्य व पेय पदार्थ

रांची : मारवाड़ी युवा मंच, दक्षिण शाखा एवं जागृति महिला शाखा द्वारा चौक के समीप जरूरतमंदों के बीच आज पूड़ी और सब्जी का वितरण किया गया। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। महिला जागृति शाखा के सौजन्य से हिनू चौक से लेकर राजेन्द्र चौक तक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच केक एवं जूस का वितरण किया गया। इस मौके पर मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा, पूर्व अध्यक्ष बलवीर जैन, सुरेश बोथरा, राजीव केडिया, संजय सुलतानिया, ऋषभ रामपुरिया, विजय सुल्तानिया, महिला जागृति शाखा की मधु पिलानिया, अंजना अग्रवाल, ममता सुल्तानिया, नीरू अग्रवाल, विनय ठाकुर सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0