मारवाड़ी युवा मंच जागृति महिला शाखा ने सावन सींझारा का आयोजन किया

Aug 9, 2021 - 14:42
 0  7
मारवाड़ी युवा मंच जागृति महिला शाखा ने सावन सींझारा का आयोजन किया

रांची। मारवाड़ी युवा मंच, जागृति महिला शाखा द्वारा सावन सिंझारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरे माह वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाए गया। सदस्यों ने हरे रंग का वस्त्र धारण किया। “एक पौधा अपने नाम” अभियान को और गति देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में सदस्यों के बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सावन माह के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम में मंच की अध्यक्ष बीना शारदा द्वारा मंच के कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले सदस्यों को एवं आयोजित प्रतियोगिता में विजयी सदस्यों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की अध्यक्ष बीना शारदा ने किया। मंच का संचालन सचिव निर्मला अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजिका मधु अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष संगीता शारदा,मधु पिलानिया,उर्मिला मोटानी, अध्यक्ष बीना शारदा, सचिव निर्मला अग्रवाल,अंजना अग्रवाल,प्रमिला सर्राफ,मधु गाड़ोदिया,अनुपमा विजयवर्गीय,ममता सुल्तानिया,रेखा मंगल,अनीता अग्रवाल,सरोज सुलतानिया,रिंकू अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0