मारवाड़ी युवा मंच जागृति महिला शाखा ने किया योगाभ्यास

योग करे निरोग रहे : बीना शारदा

Jun 21, 2021 - 15:55
 0  11
मारवाड़ी युवा मंच जागृति महिला शाखा ने किया योगाभ्यास

रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की जागृति महिला शाखा रांची द्वारा जूम ऐप के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सदस्यों के बीच योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष बीना शारदा ने सभी सदस्यों से कहा कि नियमित रूप से योग करने से शरीर एवं मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। योग करें, निरोग रहें। भले ही कम समय के लिए करें, लेकिन नियमित रूप से करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगीता शारदा,मधु अग्रवाल, उर्मिला मोतानी, अंजना अग्रवाल, अनुपमा विजयवर्गीय, अनीता अग्रवाल रेखा मंगल सहित अन्य शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0