मांडर में युगल जोड़ी का शव मिलने से क्षेत्र में फ़ैली सनसनी

शोभा की ना तो कहीं शादी की बात चल रही थी ना ही कभी उसे शादी करने के लिए दबाव दिया गया था।

May 27, 2021 - 13:38
 0  8
मांडर में युगल जोड़ी का शव मिलने से क्षेत्र में फ़ैली सनसनी

राँची:-

राँची जिला के मांडर थाना क्षेत्र के कंजिया पिपरटोली स्थित इंदरा आवास के तहत बन रहे एक अर्धनिर्मित घर से गुरुवार को युगल जोड़ी के शव एक साथ मिलने मिलने के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मांडर के कंजिया गांव के 23 वर्षीय सचिन खलखो तथा 22 वर्षीय शोभा खलखो का शव एक साथ अर्धनिर्मित मकान में मिलने की खबर क्षेत्र में आग की भाँति फैल गई। इस जानकारी के बाद बडी संख्या मे आसपास के लोग जुट गए थे। सुचाना के बाद पहूची मांडर पुलिस ने दोनो शव को कब्जे मे लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस प्रथम जांच में देखा कि उक्त अर्धनिर्मित मकान के एक कमरे के दो दिवारो के बीच बने छेद मे लगे बांस मे लडकी के दुप्पटे के सहारे फांदे लगा युवक का शव झूल रहा था, जबकि उसके ठीक नीचे जमीन पर लडकी का शव पडा हुआ था। इससे संभावना जताई जा रही है कि लडकी की हत्या करने के बाद युवक फांसी लगा कर झूल गया होगा। हांलाकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपेार्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लड़की के स्वजनो के अनुसार शोभा की ना तो कहीं शादी की बात चल रही थी ना ही कभी उसे शादी करने के लिए दबाव दिया गया था। फिर इसके बाद भी शेाभा ने ऐसा कदम क्यो उठाया, यह उनकी समझ मे नही आ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0