महिला आरोग्य समिति ने गरीबों के बीच किया भोजन वितरण

May 5, 2020 - 14:50
 0  11
महिला आरोग्य समिति ने गरीबों के बीच किया भोजन वितरण

रांची : सामाजिक संस्था महिला आरोग्य समिति के सौजन्य से एचईसी परिसर स्थित लंका कॉलोनी में गरीबों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से वार्ड 41 की पार्षद उर्मिला यादव मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में जुटी महिलाओं के सहयोग से गरीबों के बीच प्रतिदिन दोपहर में भोजन वितरण किया जा रहा है। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों का भी सहयोग मिल रहा है। वहीं, समाजसेवी नीलू सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है‌ लॉकडाउन के दौरान बेघर, बेसहारा और अत्यंत गरीब तबके के लोगों को भोजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए महिला आरोग्य समिति ने गरीबों को प्रतिदिन एक समय भोजन कराने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर आशा देवी, सुनीता मुंडा, फूलन देवी, नीतू पाठक, आशा गुप्ता, रीना गुप्ता सहित अन्य मौजूद थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0