भारतीय नौसेना के अधिकारी प्रदीप बसाक के सौजन्य से गरीबों को कराया गया भोजन

May 19, 2020 - 12:42
 0  20
भारतीय नौसेना के अधिकारी प्रदीप बसाक के सौजन्य से गरीबों को कराया गया भोजन

रांची : लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए तुपुदाना के आरके मिशन रोड स्थित हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल में गरीबों के लिए चलाए जा रहे लंगर में भारतीय नौसेना के अधिकारी प्रदीप बसाक के सौजन्य से आज शनिवार को लगभग ढाई सौ गरीबों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर समाजसेवी दिलबाग सिंह ने कहा कि लाॅकडाउन शुरू होने के बाद से प्रतिदिन गरीबों के लिए लंगर चलाया जा रहा है। इसमें विभिन्न समाजसेवियों का सहयोग मिल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग से हटिया-तुपुदाना क्षेत्र के गरीबों को प्रतिदिन दोपहर में खाना खिलाया जाता है। इस अवसर पर समाजसेवी दीपक प्रसाद, एआईडब्लूसी की हटिया-तुपुदाना शाखा की अध्यक्ष शांति सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0