भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने ग्रामीण क्षेत्र में किया पौधारोपण

Jun 5, 2021 - 16:24
 0  21
भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने ग्रामीण क्षेत्र में किया पौधारोपण

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिदरौल, नामकुम स्थित चटकपुर गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया एवं पौधरोपण किया। उक्त कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रकृतिप्रेमियों ने अनेक फलदार एवं छायादार पौधे लगाये। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जाति के लिए वरदान है, पेड़-पौधे ही पर्यावरण की जान है, यह हमें जिन्दा रहने के लिए शुद्ध वायु प्रदान करता है। पेड़-पौधे प्रकृति के अभिन्न अंग है, इनकी हानि होने से पर्यावरणीय असंतुलन बढ़ता है, जो मानव सहित सभी प्राणियों के घातक साबित हो रही है।
श्री तिवारी ने कहा कि हमें केवल पेड़ लगाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री नहीं करनी चाहिए। बल्कि उनकी पर्याप्त सुरक्षा भी करनी चाहिए, क्योंकि वृक्ष है तो हम हैं। पेड़-पौधे ग्रामीण समाज के आजीविका के लिए भी महत्वपूर्ण है, वृक्षों, जंगलों से उनके दैनिक जीवन की अनेक जरूरतों की पूर्ति होती है। हमें पेड़-पौधें के साथ अन्य पर्यावरणीय घटकों समुद्र, नदी, तालाब, पहाड़, जंगल, मृदा आदि को भी स्वच्छ रखना है, जिससे कि हमारा पर्यावरण जैव-विविधता से परिपूर्ण रहे। श्री तिवारी ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हरसम्भव कार्य करें।
श्री तिवारी के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से आशीष शीतल, डाॅ. ओम प्रकाश पाण्डेय, अशोक कुमार सिन्हा, उमेश दास, पवन कुमार, सुश्री माधुरी सिन्हा, श्याम बिहारी, विकास कुमार बड़ाईक सहित अनेक प्रकृतिप्रेमी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0