भारतीय एकता कमेटी ने मास्क बांटकर लोगों को किया जागरूक

मास्क लगाएं,कोरोना भगाएं : गुलाम मुस्तफा

Jun 27, 2021 - 15:48
 0  19
भारतीय एकता कमेटी ने मास्क बांटकर लोगों को किया जागरूक

रांची : शहर की लोकप्रिय सामाजिक संस्था भारतीय एकता कमेटी के तत्वावधान में रविवार को संत जॉन्स स्कूल और एडवोकेट लाइन (आजाद बस्ती) के आसपास लोगों को कोरोना से बचाव के मद्देनजर जागरुक किया गया। इस क्रम में संस्था की ओर से मास्क भी बांटा गया। इस अवसर पर भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष व शहर के जाने-माने समाजसेवी गुलाम मुस्तफा ने मास्क बांटते हुए सभी से आवश्यक रूप से मास्क लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मास्क लगाना व सैनिटाइजर का उपयोग करना कोरोना से बचाव के लिए रक्षा कवच है। मास्क कोरोनावायरस फैलने से रोकने में काफी सहायक है। यह प्रदूषण से भी बहुत हिफाजत करता है। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। इसलिए हमें विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसमें जरा सी भी लापरवाही मानव जीवन के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। भारतीय एकता कमेटी ने निवेदन किया कि मास्क को नजरअंदाज न करें। मास्क अभी सबसे जरूरी है। कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान व मास्क वितरण कार्यक्रम में कमेटी के अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0