बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करे केंद्र सरकार : अभिजीत सिंह

May 29, 2021 - 12:02
 0  8
बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करे केंद्र सरकार : अभिजीत सिंह

रांची। एनएसयूआई (झारखंड) के प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है। विदित हो कि इस संबंध में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में ट्विटर पर “कैंसिल एग्जाम सेव लाइफ” मुहिम चलाई गई। इसका व्यापक असर हुआ। देश भर में सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि झारखंड में भी इसका असर हुआ। हज़ारों ट्वीट्स करके एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं बोर्ड के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
इस मुहिम में एनएसयूआई, झारखंड के प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह ने भी हिस्सा लिया एवं केंद्र सरकार से सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग की। श्री सिंह ने स्वयं झारखंड के कई जिलों के छात्र-छात्राओं से बात की एवं इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सभी छात्र परीक्षाएं रद्द करने के पक्षधर हैं। अभिजीत ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि एनएसयूआई छात्र हित में समर्पित है। जब भी छात्रों को परेशानियां होंगी तो एनएसयूआई हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0