बोकारो : स्विफ्ट डिजायर ने मारी बाइक में टक्कर,पिता-पुत्र की मौत

Jun 1, 2024 - 12:42
 0  16
बोकारो : स्विफ्ट डिजायर ने मारी बाइक में टक्कर,पिता-पुत्र की मौत

बोकारो : बोकारो सेक्टर 11 रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क हादसे में पिता पुत्र की घटनास्थल पर ही हुई मौत।घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र की है । मिली जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र धनबाद के महुदा छताटांड से बाइक से बोकारो स्टील प्लांट डियूटी पर जा रहे थे । इसी दौरान बोकारो सेक्टर 11 रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज़ रफ़्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्विफ्ट डिजायर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बीएसएल कर्मी बाबूचंद महतो और एलएनटी कर्मी प्रकश महतो के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0