बीबी फातिमा की शहादत पर मस्जिद जाफरिया में मजलिस का आयोजन
रांची : राजधानी के मस्जिद ए जफरिया में बीबी फातिमा की शहादत के अवसर पर रविवार को मजलिस का आयोजन किया गया। इस, मौके पर गोपालपुर से आए मौलाना सैयद हैदर ने कहा कि बीबी फातिमा को उनके घर में आग लगाकर शहीद किया गया। मदीने में बीबी फातिमा के दरवाजे को आग लगा दी गई। वफात से पहले मौला अली से कहा कि हुसैन को बहुत प्यास लगती है हुसैन का ख्याल रखना। मस्जिद जाफरिया रांची में रविवार को नबी ए करीम मोहम्मद मुस्तफा स. की बेटी हजरत बीबी फातिमा जेहरा की शहादत पर हुई मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना ने कहा कि नबी करीम की शहादत के बाद बीबी फातिमा हर रोज अपने वालिद की कब्र पर पहुंचकर रोती थीं। हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन छोटे-छोटे थे, जब बीबी फातिमा की शहादत हुई। बीबी ने हजरत अली से कहा कि हुसैन को बहुत प्यास लगती है उसका ख्याल रखना। यह सुनकर लोग जारोकतार रोने लगे। सोज ख़्वानी सैयद अता इमाम रिज़वी और पेश ख़्वानी सैयद हसनैन, सैयद बाक़र रज़ा, क़ासिम हुसैन, आमोद अब्बास ने कही। मजलिस का आयोजन समाजिक कार्यकर्ता सैयद मेहदी इमाम के द्वारा किया गया। मौके पर सैयद फैज़ान हैदर, सैयद ज़फरुल हसन, हाजी इक़बाल, सैयद समर अली, इक़बाल हुसैन फातमी, सैयद हसनैन ज़ैदी, नदीम रिज़वी, मौलाना सैयद बाक़र रज़ा, सैयद मेहदी इमाम समेत कई लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
