बिहार सरकार गाड़ियों का बहाना ना बनाएं छात्रों और मजदूरों को जल्द से जल्द बिहार लाएं- महेश प्रसाद सिंह

May 1, 2020 - 17:38
 0  16
बिहार सरकार गाड़ियों का बहाना ना बनाएं छात्रों और मजदूरों को जल्द से जल्द बिहार लाएं- महेश प्रसाद सिंह

बाढ़ से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बाढ़ : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजद द्वारा आहूत अनशन कार्यक्रम का बाढ़ राजद जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दो घंटे का अनशन किया।

महेश प्रसाद सिंह बाढ़ जिलाध्यक्ष , राजद

अनशन के दौरान राजद बाढ़ जिलाध्यक्ष ने तेजस्वी यादव के मांग को दोहराते हुए राज्य सरकार से आग्रह किया कि बिहार के बाहर रह रहे प्रवासी मजदूरों एवं वैसे छात्र जो लॉक डाउन की वजह से बाहर फंस गए हैं उनको अविलंब बिहार लाया जाए। जैसा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। अतः राज्य सरकार गाड़ियों का बहाना ना बनाएं छात्रों और मजदूरों को जल्द से जल्द बिहार लाएं।

बाढ़ जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने लालू प्रसाद यादव के पेरोल पर रिहाई की मांग भी किए। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन खत्म होने के बाद राजद कार्यकर्ता घर – घर जायेंगे और सरकार की विफलताओं को और आदरणीय लालू प्रसाद यादव ,तेजस्वी यादव के संदेशों को पहुंचाएंगे साथ हीं एक नया आंदोलन चलाएंगे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0