बिहार : युवाओं के लिए बड़ी खबर 1767 अमीन और 1387 इंजीनियर पदों के लिए निकली भर्ती

Mar 5, 2020 - 17:39
 0  19
बिहार : युवाओं के लिए बड़ी खबर 1767 अमीन और 1387 इंजीनियर पदों के लिए निकली भर्ती

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खबर है,प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिहार में 1767 अमीन और 1387 इंजीनियरों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। रविवार को पटना में हुए जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में जहां सीएम नीतीश कुमार ने अमीनों की नियुक्ति की बात कही थी वहीं बुधवार को विधान परिषद में इससे संबंधित जानकारी राजस्व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने दी।

मंत्री मंडल ने कहा कि राज्य में जल्द ही 1767 नियमित अमीनों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मंत्री ने सदन में बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा विज्ञापन निकाला जा चुका है और परीक्षा को लेकर विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। मंत्री के मुताबिक अंचल अमीन के 1701, भूमि सुधार उप-समाहर्ता के लिए 101 और भू अर्जन कार्यालय के लिए 79 अमीन के पदों पर नियुक्ति होनी है।

इसके अलावा राज्य में 1387 सिविल और मैकेनिकल सहायक का भी फाइनल रिजल्ट इसी महीने के अंतिम तक जारी कर दिया जाएगा। मालूम हो कि पटना में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने बिहार में हो रही हत्या के अधिकांश मामलों की वजह भूमि विवाद से जुड़ा होने की बात कही थी साथ ही सीएम ने कहा था कि नए सिरे से पूरे राज्य में भूमि मापन की प्रक्रिया की जा रही है और इसके लिए अमीनों की बहाली की जा रही है। सीएम ने कहा था कि इसके साथ ही जमीन की खरीद-बिक्री के नियमों में भी कई बदलाव किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0