बिहार में 318 मरीजों ने कोरोना से जंग जीता

कोरोना संक्रमण से ठीक होने का राष्ट्रीय औसत लगभग 29 फीसदी, बिहार में कोरोना संक्रमण से ठीक होने का औसत लगभग 54 फीसदी है।

May 9, 2020 - 12:41
 0  12
बिहार में 318 मरीजों ने कोरोना से जंग जीता

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दे की कोरोना संक्रमण से ठीक होने का राष्ट्रीय औसत लगभग 29 फीसदी है। जबकि बिहार में कोरोना से कुल संक्रमित मरीजों में से लगभग 54 फीसदी कोरोना वायरस को हराने में सफल रहे हैं। यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

six more corona patients recover in nmch patna: Covid-19 ...

राज्य के अलग अलग जिलों से शनिवार को 51 लोगों ने कोरोना वायरस पर विजय प्राप्त किया है। अभी तक कुल 318 लोगों को कोरोना संक्रमण पर जीत मिली है। शुक्रवार को 49 लोगों को हॉस्पिटल से छुट्‌टी मिली थी, जबकि बुधवार को 30, मंगलवार को 46 और सोमवार को 13 संक्रमित लोगों की अंतिम रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

शुक्रवार को गोपालगंज के 14, कैमूर और बक्सर के 9-9 मरीज, रोहतास के 6, सारण के 3, पश्चिम चंपारण के 3, औरंगाबाद के 2 के साथ-साथ पटना, मुंगेर और सीवान के एक-एक कोरोना संक्रमित स्वास्थ होकर घर गए।

प्रेग्नेंट महिला समेत बिहार के 8 ...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0