बाबूलाल मरांडी की पुनर्वापसी से भाजपा होगी और सशक्त : अजय राय

Feb 17, 2020 - 13:54
 0  12
बाबूलाल मरांडी की पुनर्वापसी से भाजपा होगी और सशक्त : अजय राय

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के भाजपा में पुनर्वापसी से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उक्त बातें भाजपा नेता अजय राय ने कही। उन्होंने कहा कि श्री मरांडी के राजनीतिक कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लंबे समय से पार्टी से दूर रहने के बावजूद गृह मंत्री अमित शाह ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे कद्दावर नेताओं ने उनका बाहें फैलाकर स्वागत किया। श्री मरांडी की पार्टी में सम्मान के साथ वापसी कराई, वह राज्य ही नहीं देश की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करेगा। उनके आने से भाजपा और सशक्त होगी ।
भाजपा के कोल्हान मीडिया प्रभारी व झारखंड भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट अजय राय ने श्री मरांडी की वापसी को लेकर हर्ष ब्यक्त किया और कहा कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में जिस तरह श्री मरांडी ने विकास का एक खाका खींचा, वह उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता का परिचायक है।
श्री राय ने केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व श्री मरांडी की गतिविधियों पर नजर बनाये रहा और इसी का परिणाम है कि श्री मरांडी ने घर वापसी को अपनी सहमति दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0